Sahibganj: शिक्षा योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

A meeting was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner to review education plans

Sahibganj: समहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उपायुक्त ने अपार एंट्री स्टेटस, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सहित विद्यालय प्रबंधन समिति की राशि के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों को पिछली तीन वर्षों के पाठ्यवस्तु का दोहराव कराते हुए उनकी बुनियादी समझ को मजबूत किया जाए ताकि शिक्षा में आई रुकावट को दूर किया जा सके।

इसके अलावा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मिड-डे मील की गुणवत्ता, पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति भुगतान आदि बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ छात्रों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए और इसके लिए समय-समय पर निगरानी आवश्यक है।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला हांसदा समेत बीईओ, बीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की निगरानी करें और किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: Bhopal: मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!