Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। यह दरबार उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया।
जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग उपायुक्त से मिले। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पद को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
✅भूमि विवाद, पेंशन, राशन, एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच के आदेश। संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश। pic.twitter.com/1RMPwzJksg— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) April 15, 2025
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जनता दरबार में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से हल करें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जो शिकायतें तुरंत हल हो सकती हैं, उनका समाधान मौके पर ही किया जाए।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: शिक्षा योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित









