Pahalgam Terror Attack: J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना

Major terrorist attack in Pahalgam, 27 killed, many injured

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आंतकियों द्वारा बैसरन गांव की वादियों में घूम रहे पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया गया। आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। इस आतंकी हमले में अबतक 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गये है। हमले में दो विदेशी पर्यटक भी मारे गये है। घटना के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई। इसके बाद शाह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना भी हो गए हैं।

इस हमले की शिकार हुई एक महिला पर्यटक ने आपबीती चुनाते हुए कहा कि “मैं भेलपुरी खा रही थी। मेरे पति बगल में खड़े थे। एक व्यक्ति आया उसने पति को गोली मार दी। उसने पहले पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? तुम मुस्लिम हो… जब पति ने कहा नहीं तो उसने सीधे फायरिंग कर दी”… यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर बयां किया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। आतंकी हमले के बाद अनंतनाग में पर्यटकों की सहायता और जानकारी के लिए एक इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पुलिस से संपर्क करने के लिए 9596777669, 01932225870 (9419051940 व्हाट्सएप) हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

घटना उस समय हुई जब पर्यटक रिसॉर्ट में विश्राम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से रिसॉर्ट को निशाना बनाया, जिससे यह घटना अमरनाथ यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होनी है, और पहलगाम इसका प्रमुख बेस कैंप है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता Jammuहूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए —ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।”

ये भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, HCL Jigsaw के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू 

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!