Sahibganj: सिद्धो कान्हू सभागार भवन में चौकीदार की नियुक्ति के तहत दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया का उपायुक्त हेमंत सती ने निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन कार्य पारदर्शी और सुचारु ढंग से किया जाए।
सिद्धो कान्हू सभागार में चल रही चौकीदार नियुक्ति के दस्तावेज़ सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष व सुचारु हो। #ChowkidarRecruitment @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/GMBJhTLsJh
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) April 22, 2025
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि कोई भी गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी अभ्यर्थियों को समय पर जानकारी मिले और उन्हें कोई असुविधा न हो। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे, जिन्हें कतारबद्ध तरीके से बुलाया जा रहा था।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए ताकि योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिले। सत्यापन प्रक्रिया अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने आम जनों की सुनी समस्या









