Sahibganj: जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित

Sahibganj district level fee committee meeting held

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय शुल्क समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के गैर सरकारी विद्यालयों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने शुल्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति का गठन किया जाए, ताकि स्कूलों द्वारा लिए जा रहे शुल्कों की निगरानी सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में  जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। बैठक में विद्यालयों को पारदर्शिता अपनाने और शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें: Sahibganj दौरे पर पहुंची ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मनरेगा और अबूआ आवास योजना के लाभुकों को समय पर लाभ देने का आदेश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!