NEET Exam: प्रश्न पत्र लीक से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सौंपे गए जिम्मेवारी

Administration alert to prevent NEET exam question paper leak, responsibilities assigned to all departments
  • NEET Exam को लेकर उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई आवश्यक बैठक
  • NEET Exam में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए निर्देश
  • उपायुक्त हेमंत सती ने कहा– किसी भी हाल में न हो लापरवाही, पूरी सतर्कता बरती जाए
  • NEET परीक्षा से पहले होटल, धर्मशालाओं पर छापेमारी होगी तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

NEET Exam: आगामी 4 मई, 2025 को आयोजित होने वाली NEET (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने हाल ही में अन्य राज्यों में हुई NEET परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए जिले में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हमें हर स्तर पर सावधानीपूर्वक तैयारी करनी होगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी होटल, लॉज, मेरेज हॉल, धर्मशालाएं व अन्य संदिग्ध स्थलों पर गहनता से छापामारी की जाए ताकि कोई भी असामाजिक तत्व परीक्षा से पूर्व या उसके दौरान गड़बड़ी न फैला सके। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आस-पास यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने, सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने और CCTV कैमरों की प्रभावी निगरानी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति न दी जाए। साथ ही, सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जाॅन आईन्द, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित नगर थाना एवं जीरवाबाड़ी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि NEET परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!