Sahibganj: पुलिस केंद्र साहिबगंज में पुलिस उपाधीक्षक सह एस.जे.पी.यू. (विशेष किशोर पुलिस इकाई) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कोऑर्डिनेशन मीटिंग सम्पन्न हुई। इस बैठक में चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) के चेयरपर्सन अब्दुल सुभान, सदस्य सुधा कुमारी, डॉ. एस.एन. तिवारी, दिनेश शर्मा, डी.सी.पी.ओ. पूनम कुमारी, इकाई के सदस्य संजय, अवधेश , चंदा कुमारी एवं हेमलता, जे.जे. बोर्ड की सदस्य हेमलता एवं बबीता , बालगृह अधीक्षक दिवाकर, प्रोबेशन ऑफिसर अमित कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद इकबाल, सभी थाना के सीडब्ल्यूपीओ (पुलिस पदाधिकारी) एवं आहातू थाना प्रभारी अरुण सिंह शामिल हुए।
बैठक में बाल जीवन के बेहतर विकास, बालकों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके प्रति होने वाले अपराध, घरेलू हिंसा, मानसिक एवं शारीरिक अपमान से सुरक्षा, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई, बच्चों को गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त करने, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री, मानव तस्करी, जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड लेबर एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट और बाल संरक्षण अधिनियम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस केंद्र साहिबगंज में SDPO की अध्यक्षता में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कोऑर्डिनेशन मीटिंग हुई। बाल अपराध, विवाह, तस्करी व संरक्षण अधिनियमों पर चर्चा कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई।#ChildRights #SJPU #Sahibganj #POCSO #JJAct pic.twitter.com/BwySpQvisV
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) May 2, 2025
इस बैठक में इन मुद्दों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए। बच्चों से जुड़े इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं मीडिया बंधुओं से जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।
यह भी निर्णय लिया गया कि थाना स्तर एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी। बाल मित्र थाना एवं महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से विकसित किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर भी पुलिस उपाधीक्षक सह एस.जे.पी.यू. की अध्यक्षता में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी, कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी, उनके क्रियान्वयन की निगरानी एवं समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: NEET Exam: प्रश्न पत्र लीक से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सौंपे गए जिम्मेवारी









