Ranchi: ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी

ED takes major action, raids conducted at several places in Bengal including Jharkhand

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर से झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी रांची सहित कई अन्य जगहों पर ईडीेशन पर छापेमारी की है। राजधानी रांची सहित कई अन्य जगहों पर ईडी की रेड जारी है।

ईडी की टीम रांची के कांके स्थित श्री राम गार्डन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है। गुरूवार की सुबह ईडी ने रांची में बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकाने पर छापेमारी की है। वहीं ईडी बोकारो और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी कर रही है। वन भूमि घोटाला को लेकर ईडी ने दबिश दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह ईडी ने बोकारो भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दायरे मे बोकारो में 74.38 एकड़ जमीन खरीदने वाले उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है।

वहीं जीएसटी घोटाला में ईडी की टीम ने रांची में चार और पश्चिम बंगाल में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। कई राज्यों में हुए कुल 800 करोड़ के GST घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधर पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया। इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. झारखंड ईडी द्वारा जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार, एफआईआर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!