Sahibganj: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा में रहने वाला एक परिवार अपने ही गोतिया से करीब सात साल से परेशान हैं। अपने जमीन का सभी कागजात रहते हुए भी गोतिया के लोग इनके साथ मारपीट करते हैं। महिला के साथ मारपीट करने के अलावा हत्या करने की धमकी देता है, तो कभी घर में घुसकर सामान तोड़ने, रूपए छीन ली जाती है। इन जुल्मों से परेशान पीड़ित परिवार अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने का भी मन में विचार कर रहा है।
लोहंडा के रहने वाली गुंजा देवी ने बताया कि बीते 10 मई को उनके ससुर द्वारा दिए गए 10 कट्ठा जमीन के अंतिम छोर पर एक मंदिर का निर्माण कर रही थी। क्योंकि वह विषारी मां की भक्तिन हैं। इसी क्रम में चानन से आकर उनके पति के भाई दिलीप मंडल, छेदी मंडल, सुभाष मंडल, फुरकुन देवी, सकिता देवी 5-6 अपराधी किस्म के अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और उनके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई हैं। घर में रखा डेढ़ लाख रुपए भी ले लिया है। इससे पूर्व भी इन लोगों ने घर में घुसकर 45 हजार रुपए छीन लिया था। मारपीट करने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनको बचाया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उनके उनके ससुर बेचन मंडल ने वर्ष 2011 में लोहंडा मौजा में करीब 10 कट्ठा जमीन उन्हें दान में दी थी। क्योंकि जब उनके ससुर बीमार पड़े थे, तो उन्होंने उनकी काफी सेवा की थी। उनके ससुर ने उनके नाम पर प्रधानी लगान रसीद भी कटवाया था और अब भी रसीद कट रहा है। कई बार इस मामले में केस हुआ। केस में उन लोगों ने समझौता भी किया। लेकिन बाद में फिर से डरा धमकाकर उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। उनके पति मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। इस वजह से उनका गोतिया उनकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। वहीं कई बार मामले को लेकर वे लोग थाना गए, लेकिन जमीन विवाद को कह कर थाना ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उनका पूरा परिवार डर के माहौल में जी रहा है।
इधर, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: India का सबसे लोकप्रिय ब्रांड Kisna Diamond & Gold Jewellery अब Pratapgadh में भी उपलब्ध









