BJP के मंत्री Vijay Shah की घिनौनी टिप्पणी: Colonel Sofia Qureshi को कहा ‘पाकिस्तानी आतंकियों की बहन’

BJP minister Vijay Shah's disgusting comment: Colonel Sofia Qureshi called 'sister of Pakistani terrorists'

Vijay Shah On Colonel Sofia Qureshi: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के बारे में अपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। विजय शाह, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं, कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) को “पाकिस्तानी आतंकियों की बहन” कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान न केवल एक महिला सैन्य अधिकारी के प्रति घृणा का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे भारतीय सैन्य बल के लिए अपमानजनक है।

ऑपरेशन सिंदूर में सेना का पराक्रम देश को बताने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) को लेकर मध्यप्रदेश के बीजेपी (BJP) सरकार के मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने ये बातें महू के मानपुर पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान कही। ताज्जूब ये है कि जब वो खुले मंच से सेना के महिला कर्नल का अपमान कर रहे थे मंच पर हंसी के साथ खूब तालियां बज रही थी। पाकिस्तान पर हमला करते और पीएम मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़ते-पढ़ते मंत्री ने सारी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से चर्चा में आई सोफिया कुरैशी को कई बार ‘पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन’ बता डाला।

मंत्री ने सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना कहा, ’जिन्होंने (पाकिस्तानी आतंकियों) हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उनकी बहन भेजकर ही उनकी ऐसी तैसी कराई। उन्होंने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने उनके घर भेजा। मोदी जी उनके कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को बिधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।’

Vijay Shah की यह टिप्पणी कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के व्यक्तित्व और उनके सैन्य योगदान के साथ-साथ भारतीय सैन्य बल की गरिमा को भी चोट पहुंचाती है। कर्नल सोफिया का सैन्य करियर बेमिसाल है। वे भारतीय सेना के सिग्नल कोर की सदस्य हैं और उनका परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है। उनका पति भी एक सैन्य अधिकारी हैं। कर्नल सोफिया ने 1999 में भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल अपने परिवार बल्कि देश को भी गर्व महसूस कराया। ऐसे में, एक मंत्री द्वारा इस तरह की भद्दी टिप्पणी करना, जो कि उनके योगदान और बलिदान को नकारता हो, एक बेहद शर्मनाक कृत्य है।

Vijay Shah की यह टिप्पणी न केवल कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के लिए अपमानजनक है, बल्कि यह पूरे भारतीय सेना और विशेष रूप से महिला सैन्य अधिकारियों के प्रति उनके सोच का प्रतीक है। यह बयान न केवल लैंगिक और सांप्रदायिक रूप से भेदभावपूर्ण है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं, चाहे वे समाज के किसी भी वर्ग की भावना को ठेस पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: महिला के घर पर हमला, लूटपाट और जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!