Pakur: महिला सशक्तिकरण पर जोर: कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

Pakur: Emphasis on women empowerment: Women Congress meeting held under the chairmanship of Congress State General Secretary Tanveer Alam

Pakur, 13 मई 2025 (मंगलवार): पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस महिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम ने की, जबकि प्रदेश महासचिव जनाब तनवीर आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, और विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद की उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में रणनीति बनाना था। मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि,

“कांग्रेस पार्टी महिलाओं की भागीदारी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Pakur: Emphasis on women empowerment: Women Congress meeting held under the chairmanship of Congress State General Secretary Tanveer Alam

आगामी राजनीतिक एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव ए. गांगुली, मोनिता कुमारी, मिर्जहान विश्वास, रामविलास महतो समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj समेत राज्य के 12 जिले लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!