Sahibganj: बोरियों थाना पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Bori police station arrested a young man with a country-made pistol and live cartridges

Sahibganj: जिले के बोरियों थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट की मंशा से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस सफलता की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि बोरियों थाना प्रभारी और उनकी टीम नियमित गश्ती के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में इलाके में घूम रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह लूटपाट की योजना बना रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है।

इस कार्रवाई में बोरियों थाना की टीम के साथ-साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम भावना और तत्परता का ही नतीजा है कि संभावित अपराध को समय रहते टाल दिया गया।

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा,

“साहेबगंज जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।”

ये भी पढ़ें: Colonel Sophia Qureshi को लेकर मंत्री Vijay Shah के विवादास्पद बयान पर MP हाईकोर्ट का सख्त रुख: 4 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!