Sahibganj: 9 वर्षीय मासूम की पत्थर से कूचकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोच भेजा जेल

Sahibganj: 9-year-old innocent boy murdered by stoning, police arrested the accused and sent him to jail

Sahibganj, 15 मई 2025 (गुरुवार): जिला अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया। रविवार 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे अर्जुनपुर के ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के ही एक 9 वर्षीय मासूम रसका सोरेन की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है और शव को पुल के नीचे छिपा दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज़ होने के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की पुष्टि करते हुए बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि,

“पुलिस द्वारा शव गांव के ही एक सुनसान स्थान से बरामद किया गया। मृतक की पहचान रसका सोरेन (साकिन- अर्जुनपुर, खोखरो टोला, थाना- रांगा, जिला- साहिबगंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया। जिसके बाद मृतक के मां के लिखित शिकायत पर बुधवार को रांगा थाना कांड संख्या 55/2025 दर्ज कर मामले में त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी अर्जुनपुर, खोखरो टोला निवासी लिलह सोरेन (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि उसने आपसी विवाद में मासूम की हत्या कर दी।

घटनास्थल से पुलिस ने बतौर साक्ष्य खून लगा बड़ा पत्थर, मृतक का खून लगा चप्पल, मृतक का गमछा एवं खून लगे छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे और भी कोई साजिश है या नहीं, इसकी जांच जारी है।

बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि,

“अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

छापामारी दल में बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, बरहरवा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एसआई गौरव भगत, एएसआई कामेश्वर मरांडी, एएसआई अरविंद सोरेन एवं रांगा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: शहीद इम्तियाज को CM Nitish Kumar ने दी श्रद्धांजलि, नीतीश सरकार की संवेदनहीनता पर बिहार Congress ने उठाये सवाल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!