Sahibganj: रेफर के तीन घंटे बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Sahibganj: 108 ambulance not received even after three hours of referral, family members create ruckus in the hospital

Sahibganj: सदर अस्पताल में बुधवार रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक गंभीर रूप से घायल महिला को रेफर किए जाने के तीन घंटे बाद भी 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित डीबीएल कंपनी के पास हुई, जहां गोढ़ीटोला निवासी इतवारी मंडल की पत्नी तारा देवी (60) ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

घायल को इलाज के लिए शाम करीब साढ़े सात बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात 10 बजे तक भी 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। अस्पताल परिसर में खड़ी एक बड़ी 108 एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो पा रही थी। चालक के कहने पर परिजन और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देने की कोशिश भी की, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई।

इस स्थिति से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया स्वयं अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। तत्पश्चात उन्होंने बोरियो से एंबुलेंस की वैकल्पिक व्यवस्था कराई, जिसके जरिए घायल महिला को भागलपुर रेफर किया गया।

परिजनों ने सिविल सर्जन का आभार जताते हुए राहत की सांस ली। इस बीच, सीएस डॉ. संथालिया ने मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस चालक को फटकार लगाई और तत्काल बैटरी बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में तकनीकी गड़बड़ी होने पर तुरंत विभाग को सूचित किया जाए, ताकि समय पर मरम्मत कर सेवा को दुरुस्त रखा जा सके।

ये भी पढ़ें: Chakulia: राज्यपाल ने किया स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का अनावरण

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!