Chakulia: राज्यपाल ने किया स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का अनावरण

The Governor unveiled the statue of freedom fighter Chanku Mahato

Chakulia, East Singhbhum। 15 मई 2025 (गुरुवार): झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंधा ग्राम में वीर स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने चानकु महतो के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा, “यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं बल्कि इतिहास की जीवंत स्मृति है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और बलिदान की प्रेरणा देती रहेगी।” उन्होंने चानकु महतो को सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जन-जागरण के अग्रदूत बताया, जिनके नेतृत्व में संताल परगना में बड़ा जन आंदोलन खड़ा हुआ था।

उन्होंने चानकु महतो के ऐतिहासिक नारे “आपोन माटीए, आपोन दानाए, पेट काटी निही देबञ खजानाश्” को उद्धृत करते हुए कहा कि, “यह आवाज़ हूल क्रांति से पूर्व की एक संगठित जन चेतना का प्रतीक थी।” राज्यपाल ने यह भी साझा किया कि उन्हें हाल ही में भोगनाडीह जाकर वीर सिदो-कान्हू की जन्मस्थली के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां वे उनके वंशजों से भी मिले।

राज्यपाल महोदय ने युवाओं और शोधार्थियों से आग्रह किया कि वे इन गुमनाम नायकों के जीवन पर शोध करें, और उन्हें इतिहास में उचित स्थान दिलाएं। उन्होंने विश्वविद्यालयों से भी इस दिशा में पहल करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए देश के आक्रोश को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस निर्मम घटना में निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर बेरहमी से मारा गया, जो मानवता पर हमला था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट निर्देश पर भारत की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। उन्होंने कहा कि, “यह नया भारत है, शांति चाहता है, लेकिन मानवता पर हमला हुआ तो दुश्मन को कुचलना भी जानता है,” 

राज्यपाल ने वीर शहीद चानकु महतो स्मारक समिति को इस आयोजन हेतु बधाई देते हुए कहा कि “यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: कृषि योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, 19 से 30 मई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!