Sahibganj: बड़ा पंचगढ़ के खेत से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

The body of a person was found in the field of Sahibganj Bada Panchgarh, police started investigation

Sahibganj: बड़ा पंचगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बड़ा बचगढ़ निवासी मुकेश राय (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि शव की स्थिति और परिजनों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

मृतक की पत्नी बुधनी देवी के अनुसार, मुकेश बुधवार रात खाना खाने के बाद खेत में टहलने निकले थे और वहीं सो गए थे। लेकिन सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश राय अपने पीछे पत्नी बुधनी देवी और 12 वर्षीय सागर कुमार और 10 वर्षीय शिवम कुमार, दो बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करते थे। पति की मौत से ग़मगीन बुधनी देवी ने बिलखते हुए कहा, “अब घर कैसे चलेगा, बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा?” वहीं स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और परिवार को सहायता की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: रेफर के तीन घंटे बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!