Sahibganj: राजस्व और आपदा प्रबंधन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

A meeting was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner to review revenue and disaster management

Sahibganj: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में राजस्व और आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, विभागीय प्रदर्शन और ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में वाणिज्य कर विभाग ने जानकारी दी कि वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित की गई है। उत्पाद विभाग ने 505.11 लाख रुपये की वसूली करते हुए 7.43% लक्ष्य अर्जित किया, जबकि परिवहन विभाग ने 185.07 लाख रुपये लक्ष्य का 7.14% राजस्व संग्रह कर सराहनीय प्रदर्शन किया। मोटर यान निरीक्षक विभाग द्वारा 8.59 लाख रुपये की वसूली कर 3.71% लक्ष्य प्राप्त किया गया। नगर निकायों में साहिबगंज नगर परिषद एवं राजमहल नगर पंचायत ने क्रमशः 108.85% की उल्लेखनीय वसूली की। मापतौल विभाग ने 70.32%, मत्स्य विभाग ने 1.24% और विद्युत बोर्ड ने 860.90 लाख रुपये की वसूली कर 7.97% लक्ष्य प्राप्त किया।

राजस्व मामलों की समीक्षा के अंतर्गत मार्च माह में भू-शेष, भू-लगान, दाखिल-खारिज, परिशोधन, जीएम लैंड सम्मरू और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

बैठक में आपदा प्रबंधन, विशेष रूप से लू से बचाव की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पतालों, विद्यालयों तथा सामुदायिक भवनों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा, छायादार स्थान, पेयजल आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी (राजमहल) सदानंद महतो, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, भू अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Patna में ट्रेनी दारोगा की बहन की नृशंस हत्या, गला रेतने के बाद रसोई गैस से जलाया शव

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!