Sahibganj: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोंग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Sahibganj: Congressmen paid tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary

Sahibganj: जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और दूरदर्शी सोच को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए, जिनमें 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देना और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाना प्रमुख हैं।

वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और देश के विकास में मार्गदर्शक बनी हुई हैं। गोष्ठी में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और उनके विज़न को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, सरफ़राज़ आलम, अजय यादव, नदीम इखलाक, जामुन दास, सादिक रजा, सद्दाम हुसैन, रिज़वान अंसारी, अनूप हर्षवाल, अली कुरैशी, सतीश पासवान, सब्दुल अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और हाइवा मालिकों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल, पूर्व मंत्री पर लेवी मांगने का आरोप

ताज़ा ख़बरों के तुरंत अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/DMKlfUltYxiK20fC8pyHnb

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!