- डुमरी विधायक Jairam Mahto की पार्टी ने की सख्त कार्रवाई, जांच में आरोप साबित होने पर उठाया कदम
Jamshebpur: झारखंड लोकतांत्रिक जनता मंच (JLKM) के छह नेताओं को पार्टी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई पार्टी के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो ने की है। आरोप है कि इन नेताओं ने डुमरी विधायक एवं JLKM अध्यक्ष जयराम महतो (Jairam Mahto) के नाम का इस्तेमाल कर पटमदा क्षेत्र की पत्थर खदानों से अवैध वसूली की।
सस्पेंड किए गए नेताओं में सागर महतो, विकास महतो, हेमंत महतो, दयासागर महतो, नंदलाल महतो और कालीराम महतो के नाम शामिल हैं। पार्टी के अनुसार, इन नेताओं के खिलाफ कई स्थानीय शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद एक आंतरिक जांच कमेटी गठित की गई थी।
तपन महतो ने बताया, “जांच में यह स्पष्ट हो गया कि ये सभी नेता JLKM के नाम और पद का दुरुपयोग कर रहे थे। पार्टी इस प्रकार की गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। अगर भविष्य में इनके खिलाफ और शिकायतें मिलती हैं, तो कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा भी की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि JLKM एक जनसरोकार से जुड़ी पार्टी है और संगठन के नाम पर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि JLKM अपने नेताओं की जवाबदेही को लेकर गंभीर है और संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने में पीछे नहीं हटेगा।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोंग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
ताज़ा ख़बरों के तुरंत अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/DMKlfUltYxiK20fC8pyHnb









