पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत से Sahibganj में सनसनी, हत्या की आशंका

Sahibganj: Policeman's suspicious death causes panic in Sahibganj, murder suspected

Sahibganj, 25 मई 2025 (रविवार): जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित महिला पुलिस बैरक के पास एक पुलिसकर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुरजीत यादव के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत यादव का शव पुराने क्वार्टर क्षेत्र में मिला। उन्हें महिला बैरक के पास घायल अवस्था में देखा गया, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक के दाहिने हाथ में गहरा घाव पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह गोली लगने या किसी धारदार हथियार से चोट का मामला हो सकता है। इसके अलावा, उनका हाथ भी टूटा हुआ था, जिससे हिंसक हमले की आशंका और गहराती है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरजीत के ससुर सुरेंद्र यादव, जो नगर थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा निवासी हैं, अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरजीत की शादी करीब दस साल पहले उनकी बेटी से हुई थी और दंपति की दो बेटियाँ हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 7 और 2 वर्ष है। वे आजाद नगर में रहते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरजीत की ड्यूटी कमान के तहत दुमका मंडल कारा में लगाई गई थी और वह जल्द ही वहां रवाना होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उनकी रहस्यमयी मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।”

ये भी पढ़ें: गोलियों की गूंज से डर के साए में Sahibganj? जिले में पांच महीने में हत्या के 24 मामले दर्ज

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!