Sahibganj: जुआ खेलने में हुए विवाद में पांचू मंडल को मारी गई थी गोली, महज छह दिन में मुख्य आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Sahibganj: Panchu Mandal was shot in a gambling dispute, the main accused arrested along with the weapon

Sahibganj, 28 मई 2025 (बुधवार): साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को हुए पांचू मंडल हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस गंभीर वारदात के महज छह दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जिला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है।




मामले के उद्भेदन की जानकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर दी। एडसीपीओ ने बताया कि 22 मई की शाम करीब 7 बजे महाराजपुर के डाकबंगला खंता के पास पांचू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक को सीने में गोली मारी गई थी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े थे। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक की पत्नी के फर्द ब्यान पर तालझारी थाना कांड संख्या 69/25 दर्ज़ कर अनुसन्धान शुरू किया गया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 27 मई को हत्या के मुख्य आरोपी शेख दानिश उर्फ बमसी अली उर्फ भुक्कड़ उर्फ़ डॉन को गिरफ़्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, 11 जिंदा गोली, एक खोखा और एक फायर किया हुआ खाली खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि जुआ खेलने के क्रम में उत्पन्न विवाद में शेख दानिश द्वारा पांचू मंडल को गोली मारी गयी थी। अभियुक्त और उसके भाई का पुराना आपराधिक इतिहास है। अप्रैल माह में भी एक मारपीट मामले में दोनों के द्वारा हवाई फायरिंग की गयी थी, जिसको लेकर तालझारी थाना में 43/25 दर्ज़ की गयी थी। उक्त कांड में दानिश के भाई टाइगर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।




पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल में थाना प्रभारी तालझारी, राजमहल, गंगानदी, नगर, तीनपहाड़ और तकनीकी शाखा के अधिकारियों सहित कुल 12 अधिकारियों व जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों में प्रमुख रूप से निरीक्षक नितेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, विक्रम कुमार, लव कुमार, कन्हैयालाल साह, विकास कुमार, और अन्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: आरक्षी सुरजीत यादव की मौत की गुत्थी जल्द सुलझने के करीब




WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!