Sahibganj: आरक्षी सुरजीत यादव की मौत की गुत्थी जल्द सुलझने के करीब

Sahibganj: The mystery of the death of constable Surjeet Yadav is about to be solved soon

Sahibganj: पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के समीप पुराने क्वार्टर बी-4 और बी-2 के बीच बने अस्थायी बांस के अहाते से आरक्षी सुरजीत कुमार यादव (35) का शव मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच लगभग अंतिम चरण में है और जल्द ही पुलिस आधिकारिक खुलासा कर सकती है। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



घटना 25 मई की सुबह लगभग 8 बजे जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की है, जब सुरजीत का शव बरामद हुआ था। उस दिन एसपी अमित कुमार अवकाश पर थे, लेकिन गोड्डा एसपी ने साहिबगंज पहुंचकर शाम तक स्थिति को संभाला। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया और पोस्टमार्टम समेत जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।

एसपी अमित कुमार ने वापसी के तुरंत बाद मामले की कमान अपने हाथों में ली और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। वहीं, संथाल परगना डीआईजी अंबर लकड़ा भी साहिबगंज पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। फिलहाल पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अखबार बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, मेट्रिक में जिला टॉपर बनकर रचा इतिहास



WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!