Sahibganj: हूल दिवस पर भोगनाडीह में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी तेज, बरहेट में झामुमो की रणनीतिक बैठक संपन्न

Hul Diwas 2026: Preparations for the historic event at Bhognadih intensify; JMM holds strategic meeting in Barhet, Sahibganj.

Sahibganj: आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और बलिदान के प्रतीक हूल दिवस के ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 30 जून को भोगनाडीह में आयोजित होने वाले हूल दिवस समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बरहेट प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की।

बैठक में हूल दिवस समारोह की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान और अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। इसे पूरे सम्मान, श्रद्धा और ऐतिहासिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 30 जून को भोगनाडीह स्थित शहीद स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान वे अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Hul Diwas 2026: Preparations for the historic event at Bhognadih intensify; JMM holds strategic meeting in Barhet, Sahibganj.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बरहेट प्रखंड की सभी 22 पंचायतों से अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया।

बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोगनाडीह पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके विचारों और संघर्ष की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, पुसा टुडू, जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू, सुनिराम हांसदा, अब्दुल मजीद, समदा सोरेन, महिला नेत्री सुनीता टुडू, मोनिका सोरेन सहित सभी 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: मुहर्रम को लेकर तालझारी में प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!