Barharwa: बरहरवा प्रखंड अंतर्गत नया टोला में एक वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बरहरवा PSS के विजयपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग ने लाइन को 1 घंटे के लिए काट दिया, ताकि मरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके। बाद में अस्थायी रूप से 1 घंटे रात्रि 11 से 12 बजे तक के लिए बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद पुनः मरम्मत कार्य के लिए विद्युत सेवा फिर एक घंटे मध्य रात्रि 12 से 1 बजे तक के लिए बाधित रहेगी।
रात के अंधेरे और उमस भरी गर्मी के बावजूद बिजली विभाग के अस्थायी कर्मी बस्की रजक और उनकी टीम, मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। पोल की मरम्मत के लिए कर्मचारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं और लोगों को जल्द से जल्द बिजली बहाली का आश्वासन दिया है।
-
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी:
लोगों ने उमस भरी गर्मी और बिजली की बार-बार कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
ये भी पढ़ें: पेसा कानून (PESA Act) को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज, झामुमो का भाजपा पर पलटवार









