झामुमो ने Pankaj Mishra और MP Vijay Hansdak को बनाया केंद्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

JMM appointed Pankaj Mishra and MP Vijay Hansdak as central spokespersons, workers congratulated them

Sahibganj: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे (Vinod Kumar Pandey) ने केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) और राजमहल सांसद विजय हाँसदा (Pankaj Mishra) को पार्टी का पक्ष समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में रखने के लिए मीडिया पैनल के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने पैनल के सभी सदस्यों को बधाई दी और विशेष रूप से साहेबगंज जिले से दो प्रमुख नेताओं को प्रवक्ता बनाए जाने के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने पंकज मिश्रा और सांसद विजय हाँसदा को शुभकामनाएँ दीं।

बधाई देने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेम्ब्रम, संजय गोस्वामी, संजय मिश्रा, अमरनाथ यादव, राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान, सुरेंद्र यादव, अखलाकुर रहमान, शाहजहाँ अंसारी, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला उपाध्यक्ष मोजामिल हक, पूर्व सोशल मीडिया सदस्य मो. एजाज़ अंसारी, सहित साहेबगंज जिला समिति के सभी कार्यकर्ता शामिल हैं। 

यह नियुक्ति पार्टी के मीडिया प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Barharwa के नया टोला में बिजली पोल क्षतिग्रस्त, रात 1 बजे के बाद स्थायी रूप से बहाल होगी बिजली

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!