Pakur: सिमलोंग ओपी क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 6.39 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

Excise department raids Simlong OP area, 6.39 liters of illegal foreign liquor recovered

Pakur: लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सिमलोंग ओपी क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर बंगला में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.39 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह छापेमारी राहुल कुमार भगत के घर और दुकान में की गई, जहां से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें मिलीं। बरामद शराब में बी-7 ब्रांड की 180 एमएल की 23 बोतलें, आईबी की 375 एमएल की चार बोतलें और आरएस की 375 एमएल की दो बोतलें शामिल हैं। दुकान संचालक राहुल कुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है।



उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जहां भी अवैध शराब की सूचना मिलेगी, विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा।”

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय पर कदम उठाए जा सकें और समाज को नशे की प्रवृत्ति से बचाया जा सके।



ये भी पढ़ें: Barharwa में अपराध के खिलाफ हमारी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है: सुमित कुमार सिंह

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!