CM Hemant Soren ने परिवार संग किए केदारनाथ धाम के दर्शन, उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का भी करेंगे भ्रमण

CM Hemant Soren visited Kedarnath Dham with his family, will also visit the sightseeing places of Uttarakhand

Ranchi/Rudraprayag: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शुक्रवार को अपने पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं, जिसमें वे पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जय बाबा केदार, हर हर महादेव।”

हेमंत सोरेन वर्तमान में एक निजी यात्रा पर उत्तराखंड में हैं। गुरुवार को वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रांची से रवाना हुए। इस दौरान वह उत्तराखंड के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और भक्ति के लिए जाने जाते हैं। हाल के वर्षों में वे अक्सर अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन करते देखे गए हैं। जेल से रिहाई के बाद उन्होंने सबसे पहले वाराणसी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। मुख्यमंत्री पद दोबारा संभालने के बाद वे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ और दुमका के बासुकीनाथ धाम में भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि उनके पारिवारिक जीवन की झलक भी पेश करती है।



ये भी पढ़ें: Pakur: सिमलोंग ओपी क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 6.39 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!