शहीद दिवस पर Sahibganj के मेधावी छात्रों को मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री देंगे लैपटॉप: पंकज मिश्रा

On Martyr's Day, brilliant students of Sahibganj will get a gift, Chief Minister will give laptops: Pankaj Mishra

Sahibganj: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 में जिले के टॉपर विद्यार्थियों को 30 जून को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन शहीद दिवस के अवसर पर बरहेट (Sahibganj) में होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने जानकारी दी कि, साहिबगंज जिले के छात्र-छात्राओं ने इस बार उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार की ओर से यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिले के कई उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लैपटॉप वितरण के अलावा छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर निर्माण को लेकर भी मार्गदर्शन मिलेगा।



पंकज मिश्रा ने बताया कि साहिबगंज जिला न केवल राज्य, बल्कि पूरे सूबे में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यार्थियों के लिए भविष्य में उच्च शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र, प्रशासनिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि, “असफलता कभी स्थायी नहीं होती, मेहनत और निरंतर प्रयास से सफलता ज़रूर मिलती है।”



ये भी पढ़ें: CM Hemant Soren ने परिवार संग किए केदारनाथ धाम के दर्शन, उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का भी करेंगे भ्रमण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!