बिहार दौरे के दौरान PM Narendra Modi को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

PM Narendra Modi received death threat during Bihar visit, accused arrested

Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बिहार दौरे के बीच एक बड़ी सुरक्षा चुनौती सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें पीएम को जान से मारने की बात कही गई थी। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने आरोपी को महज चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया।



प्रधानमंत्री गुरुवार को पटना में छह किलोमीटर लंबा रोड शो कर चुके हैं। शुक्रवार को वे रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और गृह मंत्रालय सक्रिय हो गए। जांच में सामने आया कि धमकी भरा मैसेज बिहार के भागलपुर जिले से भेजा गया था। सूचना मिलने के बाद पीएमओ ने भागलपुर पुलिस से संपर्क किया। जिले के एसपी ह्रदयकांत ने खुद इस मामले में कार्रवाई का नेतृत्व किया।



जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी भेजी गई थी, वह 71 वर्षीय बुजुर्ग मंटू चौधरी के नाम से पंजीकृत था। इससे यह संकेत मिला कि सिम कार्ड फर्जी दस्तावेजों के जरिए सक्रिय किया गया था, जिससे मामला साइबर फ्रॉड का रूप ले चुका है।

पुलिस ने आरोपी युवक समीर रंजन (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वह भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम कुमार शरद रंजन है। समीर ने BCA की पढ़ाई की है और कोविड-19 महामारी से पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत था। महामारी के बाद से वह बेरोजगार था और मानसिक तनाव में था।

पुलिस के अनुसार, मानसिक अस्थिरता और आर्थिक परेशानी के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस साइबर फर्जीवाड़े की गहराई से जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें: शहीद दिवस पर Sahibganj के मेधावी छात्रों को मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री देंगे लैपटॉप: पंकज मिश्रा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!