Pakur में 51 वर्षीय विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठाकर जंगल ले गए थे बदमाश, एक आरोपी गिरफ्तार

A 51-year-old widow was gang-raped in Pakur, miscreants took her from her home to the forest, one accused arrested

Pakur: पाकुड़ जिले में अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 51 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। महिला को 24 मई की रात घर से जबरन उठाकर जंगल में ले जाया गया, जहां तीन आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील हांसदा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। वहीं, अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त वह अपने घर में सो रही थी, तभी गांव के तीन युवक जबरन घर में घुसे, मुंह पर कपड़ा बांधा और उसे जंगल ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने तीन में से एक आरोपी की पहचान की, जबकि बाकी के चेहरों पर कपड़ा बंधा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

थाना प्रभारी अनुप रौशन बेगड़ा ने बताया कि घटना को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

मानवाधिकार संगठनों और महिला सुरक्षा पर काम करने वाले संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।



ये भी पढ़ें: Jharkhand की वरिष्ठ हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सलीमा टेटे जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मार्गदर्शक थीं प्रतिमा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!