Sahibganj: उपायुक्त ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में रिक्त पदों की जल्द नियुक्ति और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर दिया विशेष जोर

In the review meeting of social welfare schemes, the Deputy Commissioner laid special emphasis on the early appointment of vacant posts and the operation of Anganwadi centers

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग, जिला बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण समिति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों की प्रगति का आकलन किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों को अब तक नहीं भरने पर नाराज़गी जताते हुए शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों और DMFT मद से हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।



उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र विद्युतीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए। बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की हिदायत दी।



सभी CDPO को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालित हों और प्रत्येक दिन की जियो-टैग की गई तस्वीरें संबंधित ग्रुप में भेजी जाएं ताकि निगरानी व्यवस्था और मजबूत हो सके। बैठक के अंत में सेविका-सहायिका के रोस्टर तैयार करने और रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी ज़ोर दिया गया। इस समीक्षा बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, प्रखंड बाल संरक्षण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल विधानसभा में नंगे पैर पहुंचे Jairam Mahto, लोकतंत्र के मंदिर के प्रति सम्मान को लेकर हुई चर्चा



WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!