Barharwa: तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली बहाली में जुटा विभाग, आज शाम तक बहाल होगी निर्बाध आपूर्ति

Barharwa: Department busy in restoring electricity after strong storm, uninterrupted power supply will be restored by this evening

Barharwa: मंगलवार की रात आए भीषण आंधी-तूफान ने जिले भर में तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ गिरने और बिजली पोलों के टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। तेज हवाओं ने कई इलाकों में बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बरहरवा पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) की ओर से बुधवार तड़के करीब 4 बजे कुछ क्षेत्रों में विद्युत सेवा आंशिक रूप से बहाल की गई। हालांकि, जगह-जगह फॉल्ट होने और लाइन में ब्रेकडाउन के कारण बिजली फिर से कट गई।

Barharwa: Department busy in restoring electricity after strong storm, uninterrupted power supply will be restored by this evening

बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता सत्यम मरांडी ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज आंधी और तूफान से दर्जनों पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं कई इलाकों में तार टूट गए हैं। विभाग की टीम और बिजली मिस्त्री रातभर से लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक लगभग 80 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि “हमारी टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। यदि मौसम अनुकूल रहा और कोई तकनीकी बाधा न आई तो आज संध्या 6 बजे तक पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।”

ग्रामीण इलाकों और लगातार बारिश से कीचड़मय खेतों में, जहां पहुंचना कठिन था, वहां भी विभाग की टीम ने जोखिम उठाकर बिजली मरम्मत का कार्य किया। कुछ क्षेत्रों में पेड़ हटाकर लाइन की मरम्मत की गई, तो कहीं कीचड़ भरे रास्तों में उपकरण लेकर मिस्त्री पहुंचे। प्राकृतिक आपदा के दौरान बिजली विभाग की सक्रियता और मिस्त्रियों की मेहनत ने साबित किया कि जब टीम भावना और सेवा का जज़्बा हो, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी दूर की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में 2.24 लाख मृतकों के नाम पर उठ रहा मुफ्त राशन, Sahibganj में 10 हज़ार मृत लाभुक, केंद्र सरकार सख्त

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!