Rajmahal: दीपक ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, गोलीबारी से दहशत का माहौल

Rajmahal: Deepak Jewelers robbed at gunpoint in broad daylight, firing creates panic

Rajmahal/Sahibganj: राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक मुख्य बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स में मंगलवार शाम करीब 5 बजे चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले दुकान के बाहर और फिर अंदर फायरिंग कर दहशत फैलाई।

दुकानदार अजीत शर्मा ने बताया कि वह रोज़ की तरह दुकान पर बैठे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहुंचे और सीधे दुकान के अंदर घुस गए। हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए बदमाशों ने दुकान में रखे करीब 4 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक बदमाश ने दुकान के अंदर गोली चला दी। घटना के बाद लुटेरे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।



गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व धनतेरस के मौके पर भी इसी दुकानदार से छिनतई की घटना हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर पास की एक सिंगार स्टोर से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को दुकान के बाहर से एक खोखा भी बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

Rajmahal: Deepak Jewelers robbed at gunpoint in broad daylight, firing creates panic

मौके पर राजमहल इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, तीनपहाड़ थाना प्रभारी एमके पांडेय, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, राजमहल एसआई, और पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।



ये भी पढ़ें: Barharwa: तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली बहाली में जुटा विभाग, आज शाम तक बहाल होगी निर्बाध आपूर्ति

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!