Sahibganj: DC ने जनजातीय योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक सभी बिरसा आवास पूर्ण करने का निर्देश

Sahibganj: DC reviewed tribal schemes, directed to complete all Birsa housing by August 15

Sahibganj, 4 जून 2025 (बुधवार): उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) और कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरसा आवास योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधूरे आवासों का कार्य 15 अगस्त 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए।



उपायुक्त ने कहा कि बिरसा आवास योजना का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के वंचित वर्गों को आवासीय सुविधा देकर सशक्त बनाना है। इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और लाभुकों को समय पर गृह प्रवेश कराने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना और मुख्यमंत्री साइकिल योजना की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लाभुकों की पहचान, प्रचार-प्रसार और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।



शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में उपायुक्त ने कहा कि सभी आवासीय एवं दिवाकालीन विद्यालयों में शिक्षकों की शीघ्र प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारु आवंटन हेतु आवश्यक विभागीय कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास समेत कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी विभागों को योजनाओं के नियमित अनुश्रवण और प्रगति रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: MUJY योजना की धीमी प्रगति पर डीसी हेमंत सती ने जताई नाराज़गी, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश



WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!