Sahibganj के देव तिवारी बने झारखंड इंटर (आर्ट्स) टॉपर, 481 अंकों के साथ रचा इतिहास

Sahibganj's Dev Tiwari becomes Jharkhand Inter (Arts) topper, creates history with 481 marks

Sahibganj: इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में साहिबगंज जिले के दरला गाँव के छात्र देव तिवारी ने राज्यभर में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। देव ने कुल 500 में से 481 अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह राजमहल स्थित +2 जे.के. हाई स्कूल के छात्र हैं।

देव तिवारी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिलेभर में खुशी की लहर है। खासकर उनके गांव दरला में जश्न का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपनी सफलता पर देव तिवारी ने कहा, “यह मेरे स्कूल के शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं आगे चलकर संस्कृत का प्रोफेसर बनना चाहता हूं और शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम और ऊंचा करना चाहता हूं।”

Sahibganj's Dev Tiwari becomes Jharkhand Inter (Arts) topper, creates history with 481 marks

देव ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा, “जो बच्चे लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। संसाधनों की कमी कभी भी लक्ष्य के आड़े नहीं आ सकती।”

गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है जब साहिबगंज जिले से कोई छात्र इंटर (आर्ट्स) में राज्य टॉपर बना है। देव तिवारी की यह सफलता सीमित संसाधनों में भी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय की मिसाल बनकर उभरी है।

ये भी पढ़ें: कल्याणचक लूटकांड: दूसरे दिन भी खाली हाथ रही पुलिस, खोजी कुत्ता भी नहीं सूंघ पाया सुराग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!