Dhanbad में दिल दहला देने वाली वारदात: किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, हाथ-पैर बंधे मिले

Shocking incident in Dhanbad: Teen murdered and body hung from a tree, hands and legs found tied

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। चंदूडीह गांव के रहने वाले सनाउल अंसारी का शव गांव के ही एक पेड़ से लटका मिला। खास बात यह रही कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को पेड़ से लटका दिया गया।

सनाउल दसवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। वह तीन जून को गांव के ही असगर अंसारी के साथ गोविंदपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। चार जून को पिता कुद्दुस अंसारी ने गोविंदपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर के जरिए जांच शुरू की ही थी कि गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों ने जंगल में एक पेड़ से लटका शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सनाउल के रूप में की। शव की स्थिति और चोट के निशान को देखते हुए मामला साफ तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल पर डीएसपी शंकर कामती भी पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। वहीं, सनाउल के परिजन हत्या में गांव के ही कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जता रहे हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों में दहशत: इस निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: West Virginia: दुधमुंहे बच्चे के रोने से नाराज सौतेला पिता बना हैवान, जमीन पर पटककर की हत्या

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!