भ्रष्टाचार में गिनीज रिकॉर्ड बनाना चाहती है Hemant सरकार: Babulal Marandi

Hemant government wants to create a Guinness record in corruption: Babulal Marandi

Ranchi, 6 जून 2025 (शुक्रवार): झारखंड में सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर हेमंत (Hemant) सरकार पर सवाल उठाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में सबसे अधिक घोटाले करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने की ठान ली है।

मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग खुद देख रहे हैं, और इसमें अनियमितता का यह आलम है कि ठेकेदारी से लेकर टेंडर और पेमेंट तक हर स्तर पर भारी घोटाला हो रहा है। “टेंडर कम दर पर एलॉट कर बाद में कार्य बढ़ाकर भुगतान बढ़ाया जाता है, और इस प्रक्रिया में जमकर वसूली की जाती है,” उन्होंने आरोप लगाया।

उन्होंने लोहरदगा जिले के पेशरार गांव में हो रहे सड़क निर्माण का हवाला देते हुए कहा कि वहाँ जीएसबी (ग्रैन्युलर सब-बेस), गिट्टी या डामर जैसी बुनियादी चीजें इस्तेमाल ही नहीं की जा रही हैं। केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। “जब सड़क की नींव ही नहीं होगी तो वह बरसात में बहेगी ही,” उन्होंने व्यंग्य किया।

मरांडी ने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही यह आशंका भी जताई कि कहीं सरकार इस वीडियो को बनाने वाले पर ही झूठा मुकदमा न दर्ज कर दे, जैसा कि आजकल कई मामलों में देखा गया है।

ये भी पढ़ें: Jamshedpur केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: जहरीली गैस से 1 किमी तक फैला काला धुआं, दहशत में लोग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!