Ranchi में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

4 year old girl raped in Ranchi, referred to RIMS in critical condition

Ranchi: रांची में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। मामला चान्हो थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गांव में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी थी। रिसेप्शन में गांव का ही आरोपी भी आया था। घरवालों के अनुसार वह बच्ची को बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर बगीचे में ले गया और रेप किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर आई, तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की बिगड़ती स्थिति देखकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

इधर, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर अखरा स्थल के पास रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर चान्हो पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Ranchi: अमनोचैन के लिए उठे करोड़ों मुसलमानों के हाथ, देशभर में अदा की गई बकरीद की नमाज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!