Sahibganj: कल्याणचक ज्वेलरी दुकान लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Sahibganj: Kalyanchak jewelry shop robbery case revealed, three accused arrested, two bikes recovered
  • Sahibganj पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फरार अपराधियों की तलाश जारी

Sahibganj: हटिया बाजार स्थित न्यू दीपक ज्वेलर्स में चार किलो चांदी की लूट और फायरिंग की वारदात में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज तीन दिन के भीतर पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं, जो लूट की घटना में इस्तेमाल की गई थीं।

राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने यह कार्रवाई की। फरार अन्य अपराधियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने राजेश मंडल उर्फ मिठुन (31 वर्ष), निवासी बासकोला, थाना तालझारी, सुबोध मंडल (22 वर्ष), निवासी शांतिनगर, थाना जिरवाबाड़ी, सागर मंडल (22 वर्ष), निवासी चानन, थाना जिरवाबाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट के सफेद अपाचे एवं काली पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है।

Sahibganj: Kalyanchak jewelry shop robbery case revealed, three accused arrested, two bikes recovered

भीड़भाड़ के बीच दिनदहाड़े हुई थी वारदात

घटना 4 जून की शाम की है, जब बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान छह हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने न्यू दीपक ज्वेलर्स में धावा बोला और लूटपाट करते हुए फायरिंग की। वारदात के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित एक्शन लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।

डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम ने निभाई बड़ी भूमिका

छापामारी दल में दुमका से मंगाए गए डॉग स्क्वॉड और साहिबगंज तकनीकी शाखा के सहयोग से घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी के आधार पर पुलिस ने तीन अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

इस मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 174/25 के तहत धारा 309(4)/115(2)/351(2) BMS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसडीपीओ ने कहा: पुलिस सतर्क, बाकी भी होंगे गिरफ्तार

राजमहल के एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा, “यह घटना पूर्व नियोजित थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और सामूहिक प्रयास से अब तक तीन अपराधी गिरफ्त में आ चुके हैं। शेष की गिरफ्तारी भी जल्द होगी। जनता की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

छापामारी दल में राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार,  महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी के अलावे तकनीकी शाखा के अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। 

राजमहल की इस ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ साहिबगंज जिला पुलिस सख्त और सतर्क है। अब लोगों की नजर बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने पर टिकी है।

ये भी पढ़ें: गांव का हूं, अंग्रेजी नहीं आती; छात्रा ने Rajasthan के मंत्री की ये बात सुन कहा, पर आप तो शिक्षा मंत्री हैं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!