Sahibganj: सूर्या हांसदा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 देशी राइफल बरामद, दो गिरफ्तार

Sahibganj: Police takes major action against Surya Hansda gang, 7 country-made rifles recovered, two arrested
  • Sahibganj जिला अंतर्गत मिर्जाचौकी के फागु माल पहाड़िया के घर से मिला हथियारों का जखीरा, गिरोह बड़ी घटना को दे सकता था अंजाम

Sahibganj: जिले में सक्रिय संगठित अपराध गिरोह पर साहिबगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता पाई है। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में सूर्या हांसदा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात देशी राइफलों का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह पर पत्थर खनन क्षेत्र में हिंसक वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है।

सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 34/25 (दर्ज 2 जून 2025) में संलिप्त अपराधी सूर्या हांसदा अपने गिरोह के साथ मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के छोटा देवढांड गांव स्थित फागु माल पहाड़िया के पक्के मकान में छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है।

इस सूचना पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने रणनीतिक ढंग से फागु माल पहाड़िया के मकान को घेरकर छापामारी की, जिसमें फागु माल पहाड़िया और भुरकुंडा निवासी मंगल मरांडी को गिरफ्तार किया गया।

  • हथियारों का जखीरा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फागु माल पहाड़िया के मकान से सात देशी राइफल बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामिनभिट्ठा स्थित जय माता जी स्टोन माइंस में दो हाइवा और दो पोकलेन मशीनों को जलाने की घटना में वे शामिल थे। इस वारदात के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार सूर्या हांसदा ने उनके घर में छिपा दिए थे, जबकि कुछ अन्य हथियार सूर्या हांसदा और गिरोह के अन्य सदस्य अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि फागु और मंगल दोनों ने घटना में अपनी सक्रिय भूमिका और गिरोह से संबंध की पुष्टि की है। इस पूरे मामले में गिरोह के सरगना सूर्या हांसदा की भूमिका केंद्रीय है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

  • छापामारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में कई वरीय अधिकारी शामिल थे, जिनमें राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सदर एजीपीओ किशोर तिर्की, प्रशिक्षु डीएसपी रूपक सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, मिर्जा चौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, बोरियों थाना प्रभारी पंकज वर्मा, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, मिर्जा चौकी के पुअनि पवन कुमार और सअनि अमित कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: नक्सलियों का भारत बंद आज, बसवराजू समेत 27 माओवादियों की मौत के विरोध में बंद का आह्वान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!