Jharkhand में 1373 माध्यमिक आचार्यों की बहाली, PG के साथ B.Ed अनिवार्य, JSSC ने जारी की अधिसूचना

Restoration of 1373 secondary teachers in Jharkhand, B.Ed along with PG is mandatory, JSSC issued notification

Ranchi: झारखंड (Jharkhand) के 510 सरकारी प्लस-टू हाईस्कूलों में 1373 प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पहली बार बड़ी बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जून से 17 जुलाई (मध्यरात्रि तक) तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, जबकि फोटो-हस्ताक्षर अपलोड और आवेदन प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। 23 से 25 जुलाई तक आवेदन में संशोधन की सुविधा दी जाएगी।

पात्रता और शर्तें
  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और B.Ed अनिवार्य।
  • आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 21 वर्ष, गणना तिथि: 1 अगस्त 2025।
  • फीस:
    • सामान्य वर्ग: ₹100
    • SC/ST: ₹50
    • 40% से अधिक दिव्यांग: शुल्क मुक्त
विषय वार रिक्तियाँ
विषय पद
राजनीति शास्त्र 221
समाजशास्त्र 159
मनोविज्ञान 53
मानवशास्त्र 21
दर्शनशास्त्र 19
गृह विज्ञान 96
भूगर्भशास्त्र / AI / कोडिंग 54
साइबर सुरक्षा / डेटा साइंस / अप्लाइड इंग्लिश 56
उर्दू 92
संताली 83
बंगला 25
मुंडारी 19
हो 26
कुड़ुख 24
कुरमाली 10
नागपुरी 21
पंचपरगनिया 10
खोरठा 18
उड़िया 4
विशेष शिक्षक आचार्य 150

 

इस बार पारंपरिक विषयों के अलावा कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा प्रारूप
  • प्रथम पत्र: केवल अर्हक (qualifying), न्यूनतम 33% अंक जरूरी।
  • द्वितीय पत्र: मूल्यांकन में शामिल, न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (SC/ST के लिए 45%)।
  • मेधा सूची: द्वितीय पत्र के अंकों के आधार पर बनेगी।

आवेदन लिंक और विवरण के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सूर्या हांसदा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 देशी राइफल बरामद, दो गिरफ्तार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!