Tinpahar/Sahibganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ताबिश इकबाल को साहिबगंज जिला कांग्रेस का नया मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने ताबिश इकबाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक ऊँचा होगा। वे एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और आमजन से निरंतर संवाद करते रहे हैं।
नव नियुक्त मीडिया चेयरमैन ताबिश इकबाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी।”
इधर, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता सनाउल्लाह अंसारी, मुनीलाल लोहरा, सोहेल अंसारी, संजीत सवर्णकार, शाहिद अंसारी, एजाजुल हक़, सोपान साह, आसिफ अंसारी, अशीष शाह, समीमल अंसारी, इम्तियाज अंसारी सहित कई समाजसेवी एवं आमजन शामिल हैं।
पार्टीजनों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस की मीडिया टीम और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Tinpahar: ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश









