Air India Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, सवार थे 242 यात्री और क्रू मेंबर

Air India Plane Crash: गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा सामने आया, जब एयर इंडिया का बोइंग 737 पैसेंजर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे। हादसे के समय विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्री मौजूद थे।

  • कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान असंतुलित हो गया और एयरपोर्ट की सीमा दीवार के पास ज़मीन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

मेघानीनगर इलाके के लोगों ने बताया कि एक तेज़ धमाके के साथ ही विमान आग की लपटों में घिर गया। काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में विमान के टुकड़े बिखरे हुए, पंख क्षतिग्रस्त और कुछ हिस्सों में धधकती आग देखी गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। विभाग के अनुसार, आग अब काबू में है, लेकिन तेज़ तापमान और घना धुआं राहत एवं बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।

  • घायलों और मृतकों की स्थिति अस्पष्ट

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या जान गंवा बैठे हैं। हालांकि, अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी जारी है।

प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। विमानन मंत्रालय ने भी एक विशेष टीम को अहमदाबाद भेजा है, जो ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें: व्यंग्य: “फरमान-ए-इरफ़ान” – अब अस्पताल में बीमारी चलेगी, स्वतंत्र रिपोर्टिंग नहीं!

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!