Sahibganj: राजमहल में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का भव्य आयोजन

Grand celebration of Mango Festival-cum-Horticulture Fair at Rajmahal

Rajmahal (Sahibganj), 13 जून 2025 (शुक्रवार): राजमहल प्रखंड परिसर में आज एक दिवसीय आम महोत्सव-सह-बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मो. यूसुफ, प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, जिला परिषद सदस्य मो. बारीक शेख, बीपीओ श्वेता, बीपीएम (JSLPS) राजेश कुमार एवं बीपीओ गगन बापू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों और बागवानी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को मंच देना तथा आने वाले वर्षों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

जिला परिषद सदस्य मो. बारीक शेख ने मंच को संबोधित करते हुए कहा,

“बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आम की बागवानी से न केवल आर्थिक सशक्तिकरण संभव है, बल्कि यह क्षेत्रीय कृषि विकास में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है।”

प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मो. यूसुफ ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा,

“आज एक छोटा पौधा पेड़ बनकर फल देने लगा है। यह दृश्य किसानों की लगन और परिश्रम का प्रतीक है। इस सफलता को देखकर अन्य ग्रामीणों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।”

बीपीओ श्वेता ने जानकारी दी कि इस वर्ष राजमहल प्रखंड के 100 से अधिक लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि लाभुक अभी से अगले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ करें, ताकि अगली बार और अधिक प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज हो।

महोत्सव के दौरान कई लाभुकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम राजेश कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिजीत कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन बीपीओ गगन बापू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता विकास कुमार चौधरी, कनीय अभियंता भैया बेसरा, कुलदीप कुमार रजक, दीप नारायण मंडल, मो. सोहर वर्दी, धर्मेंद्र कुमार, उपेन्द्र तिग्गा, मोतीलाल तिग्गा, मनोज यादव, राजीव रंजन के साथ-साथ सभी पंचायतों के मुखिया लालमाटी की बबीता देवी एवं गुनीहारी की सुखवा उरांव समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: उपायुक्त ने किया Sahibganj के पुराने सदर अस्पताल का निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!