Sahibganj में नेटवर्क से वंचित गांवों में जल्द लगेगा मोबाइल टॉवर: उपायुक्त

Mobile towers will soon be installed in villages deprived of network in Sahibganj: Deputy Commissioner

Sahibganj, 13 जून 2025 (शुक्रवार): जिले में नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं भारत नेट योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के छाया क्षेत्रों (Shadow Areas) में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि ऐसे इलाकों की पहचान कर शीघ्र मोबाइल टॉवर लगाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने के लिए सुदूरवर्ती गांवों में नेटवर्क पहुंचाना जरूरी है।

बैठक के दौरान भारत नेट योजना की धीमी प्रगति, खासकर मंडरो प्रखंड में, पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दिसंबर 2025 तक हर हाल में पंचायतों तक भारत नेट की कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क बाधाओं के चलते कई प्रज्ञा केंद्र सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण डिजिटल सेवाओं से वंचित हो रहे हैं।

समीक्षा बैठक में EDM सुशील कुमार सहित तकनीकी एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप हर पंचायत तक डिजिटल पहुंच सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: राजमहल के किसान बन रहे आत्मनिर्भर, बिरसा हरित ग्राम योजना बनी वरदान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!