मोबाइल चोर की तलाश में Indore रेल पुलिस पहुंची Tinpahar, आरोपी घर से नदारद

Tinpahar (Sahibganj): मध्यप्रदेश की इंदौर जीआरपी की एक टीम शनिवार दोपहर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र पहुंची। स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने बाबूपुर गांव में 2015 के एक मोबाइल चोरी मामले के आरोपी पप्पु महतो, पिता स्व. गुज्जा महतो, के घर पर छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं था, जिससे पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इस संबंध में जीआरपी इंदौर के प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल (433) ने जानकारी देते हुए बताया कि, “वर्ष 2015 में पप्पु महतो के खिलाफ जीआरपी थाना इंदौर में मोबाइल चोरी का मामला (कांड संख्या 72/15) दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।”

जीआरपी इंदौर की टीम अब आरोपी की तलाश में अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें:  Tinpahar में सड़क हादसा: चार पहिया वाहन से टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!