Borio (Sahibganj): बोरियो प्रखंड के दनवार पहाड़ के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, बोवरीजोर से बोरियो की ओर जा रही एक मारुति वैन (RJ02CG6245) चालक को अचानक झपकी लगने के कारण सड़क से करीब 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी।
वाहन में सवार चार सदस्य, पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई जब वाहन चालक नींद की झपकी में वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मदद की। हादसे के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन के आसपास के क्षेत्र में टायर के घर्षण और गिरने के निशान स्पष्ट दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: Father’s Day पर भावुक हुए CM Hemant Soren, पिता दिशोम गुरु Shibu Soren को समर्पित की कविता









