Sahibganj: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित कुमार सिंह ने थानों को दिए सख्त निर्देश

Sahibganj: Zero tolerance on crime, SP Amit Kumar Singh gave strict instructions to police stations
  • Sahibganj में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी आयोजित

Sahibganj, 15 जून (रविवार): पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने की। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को हर हाल में सजग, सतर्क और चौकन्ना रहना होगा। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें।

एसपी ने गोष्ठी में निम्न निर्देश दिए:
  • अपराधियों की सूची बनाकर जल्द गिरफ्तार करें।
  • नशा, जुआ, अवैध लॉटरी व गांजा कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसें।
  • रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाएं।
  • गली, मोहल्ला, चौक-चौराहों, दियारा व पहाड़ी इलाकों में निरंतर पेट्रोलिंग हो।
  • संदिग्ध लोगों की गश्ती के दौरान जांच करें और उनसे पूछताछ की जाए।
  • बाइक चोरी व घरों में चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगे।
  • लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन और लाल वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • जनता से बेहतर तालमेल बनाते हुए सूचना तंत्र को और अधिक सशक्त करें।

एसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता ही अपराध पर नियंत्रण का एकमात्र कारगर उपाय है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे जनसंपर्क बनाए रखें और थानों में आने वाले फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुनें और कार्रवाई करें।

इस अवसर पर डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, एसडीपीओ किशोर तिर्की, प्रशिक्षु डीएसपी रूपक सिंह, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल समेत जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!