Sahibganj: धरती आभा जनभागीदारी अभियान के तहत जिले में आधार कैम्प का शुभारंभ

Sahibganj: Aadhar camp launched in the district under Dharti Aabha Public Participation Campaign
  • Sahibganj जिले के 162 पंचायतों में आधार पंजीकरण व अद्यतन की सुविधा, 11 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Sahibganj, 16 जून 2025 (सोमवार): जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की “धरती आभा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में विशेष आधार कैम्पों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। यह अभियान 08 प्रखंडों के 39 पंचायतों में आरंभ हो चुका है, जिसका विस्तार 16 जून से 11 अगस्त 2025 तक कुल 162 पंचायतों में किया जाएगा।

  • हर पंचायत में पांच दिन चलेंगे आधार सेवाएं

इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में पाँच दिनों तक आधार पंजीकरण, सुधार एवं अद्यतन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसका उद्देश्य जनजातीय और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और डिजिटल पहचान के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है। अभियान को सफल बनाने हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पोस्टल बैंक मैनेजर एवं जिला परियोजना पदाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं पंचायत सचिवों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ की ओर मजबूत कदम

आधार कार्ड अपडेट और पंजीकरण की यह सुविधा सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध होने से ग्रामीण नागरिकों को काफी सहूलियत हो रही है। इससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि,

“यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीणों के लिए अब आधार सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।”

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आधार सेवा से लाभान्वित हो सकें।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बरहेट में दस दिवसीय मेगा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भव्य शुभारंभ

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!