Ranchi: BJP किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पर जोर

Ranchi: BJP Kisan Morcha's state level organizational meeting concluded, emphasis on 'Developed India' and 'Developed Agriculture Resolution Campaign'

Ranchi, 16 जून 2025 (सोमवार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक अहम संगठनात्मक बैठक रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय रहा, “विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण”। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

  • ‘विकसित भारत’ हर भारतीय के सपनों का प्रतिबिंब: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “विकसित भारत” केवल आर्थिक प्रगति का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के सम्मान, सपनों और समान अवसरों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को गाँव-गाँव तक पहुँचाना चाहिए, ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादन और आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “भारत को 2047 तक वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करना, आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम राष्ट्र बनाना ही अमृतकाल का उद्देश्य है।”

Ranchi: BJP Kisan Morcha's state level organizational meeting concluded, emphasis on 'Developed India' and 'Developed Agriculture Resolution Campaign'

  • ‘पांच प्रण’ और ‘11 संकल्प’ को धरातल पर उतारे मोर्चा: कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत “पांच प्रण” और “11 संकल्प” को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ये न केवल एक विचार हैं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। उन्होंने बताया कि ये संकल्प भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, महिला सशक्तिकरण, वंशवाद की राजनीति से मुक्ति, समावेशी विकास, कानून के शासन का सम्मान, सब मिलकर विकसित भारत की नींव रखते हैं।

  • 24 जून को सभी प्रखंडों में होगा धरना-प्रदर्शन: पवन साहू

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने ऐलान किया कि 24 जून को प्रदेश भर के सभी प्रखंड कार्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन है, और यह आंदोलन किसानों की आवाज को बुलंद करेगा।

  • बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष रंजय भारती, श्रीमती रीता प्रसाद, विक्रांत उपाध्याय, मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, टोनी जैन, अजय दुबे, अरविंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, विनोद ठाकुर, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें: शैडो DGP से स्पष्टीकरण मांग रहा गृह विभाग: Babulal Marandi का Jharkhand सरकार पर तीखा हमला

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!